इन्दौर क्राइम ब्रांच ने 30 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए 30 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है जिस पर प्रदेश के कई जिले में हत्या और किडनैपिंग के 20 से अधिक मामले दर्ज है

दरसअल इन्दौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से हत्या का फरार 30 हजार का इनामी बदमाश पवन पाठक इन्दौर में रहकर फरारी काट रहा है जिस पर इन्दौर क्राइम ब्रांच ने घेरा बन्दी कर पकड़ने में सफलता हासील की है वही पकड़ा गया इनाम बदमाश पवन पाठक से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया राजनन्द जिले में अपहरण के मामले में और शेहडोल जिले में हत्या के मामले के अलावा 20 से अधिक मामले दर्ज है इसी के साथ उमरिया जिले में भी 30 हजार का इनाम घोषित है डिसीपी क्राइम निमिश अग्रवाल ने बताया कि पवन पाठक पिछले कई दिनों से इन्दौर में रियल स्टेट की इन्वेस्टिगेशन के लिए इन्दोर आया था वही इन्दौर क्राइम ब्रांच ने संबंधित पुलिस को सूचित कर दिया है ताकि आगे कार्यवाही संबंधित पुलिस कर सके ।

Exit mobile version