गाड़ी टकराने पर आक्रोशित प्रॉपर्टी ब्रोकर ने डॉक्टर और उनकी पत्नी के साथ की पिटाई सीसीटीवी मे केद घटना

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर में सड़कों पर अक्सर कार से मामूली एक्सीडेंट औऱ गाड़ी टकराने की घटनाएं सामने आती है लेकिन ऐसे में आक्रोशित होकर मारपीट और शब्दों का प्रयोग करना कितना भारी पड़ जाता है इसका अनुमान आप इन तस्वीरों से लगा सकते हैं जहां डॉक्टर अपनी शिक्षका पत्नी के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे तभी सामने सारे कार में टक्कर हो गई आक्रोशित प्रॉपर्टी ब्रोकर ने डॉक्टर और उनकी पत्नी के साथ पिटाई कर दी घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हालांकि मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के आशिया टाउनशिप के पास डॉक्टर राजीव अपनी शिक्षिका पत्नी के साथ घर से सर्राफा जाने के निकले थे इसी दौरान टाउनशिप के गेट के बाहर ही उनकी कार एक अन्य कार से टकरा गई घटना के बाद आक्रोशित धर्मेंद्र कुशवाहा ने डॉक्टर से अभद्रता कर बदतमीजी की और मारपीट करना शुरू कर दी विवाद देख पत्नी बीच बचाव करने पहुंची थी जहां प्रॉपर्टी ब्रोकर धर्मेंद्र कुशवाह ने डॉक्टर की पत्नी के पेट पर लात मार दी जिससे वह सर के बल गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई हालांकि घटना की जानकारी तत्काल डॉ राजीव द्वारा थाने पर दी गई मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

– हालांकि मामले में पुलिस ने सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वही डीसीपी संपत उपाध्याय का कहना है कि घटना में मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अन्य और भी धाराएं बढ़ाई जा सकती है

Exit mobile version