इन्दौर क्राइम ब्रांच ने 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर क्राइम ने ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्यवाही करते हुए ब्राउन शूगर की तस्करी करने वाले एक आरोपी को 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है पकड़ी गई ब्राउन शुगर की कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है

ऑपरेशन प्रहार के तहत इन्दौर क्राईम ब्रांच लगातार अवैध मादक पदार्थ की खरीदी बिक्री करने वालो पर कार्यवाही कर रही है वही इन्दौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति शांति नगर सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास रिंग रोड पर ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाला है जिस पर क्राईम ब्रांच द्वारा एक टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा , पकडा गया आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अपना नाम मनोज चोकसे होना बताया । पुलिस द्वारा आरोपी मनोज चौकसे की तलाशी लेने पर उसके पास से 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) होना पाया गया । जिसकी कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है वही पुलिस ने आरोपी मनोज पर एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है

Exit mobile version