इंदौर विजयनगर स्थित पब मे हुए गोलीकांड का एक आरोपी गिरफ्तार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करेगी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर विजयनगर स्थित राग द बिस्ट्रो पब के बाहर हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी और लोकायुक्त से रिटायर्ड डीएसपी शिव सिंह यादव का भांजा विजय उर्फ सोनी यादव और महेश अब तक पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहे हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस मुंबई रवाना हुई है।

दरअसल इंदौर के विजय नगर स्थित पब के बाहर हुए गोलीकांड में मुख्य आरोपी सोनी यादव और महेश फरार चल रहे हैं, लेकिन आरोपियों के साथी रामेंद्र गुप्ता और राहुल दांगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल दांगी ने बताया गोली कांड के बाद सोनी ने घर छोड़ा था, वही विवाद का कारण भी पुलिस को बताया कि एंट्री को लेकर पब मालिक व साथियों ने सोनी से गाली गलौज की, तो विवाद बढ़ गया था, विजय नगर थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर के अनुसार पब में हुए विवाद के मुख्य आरोपी महेश और विजय उर्फ़ सोनी यादव की तलाश की जा रही है। आरोपियों की लोकेशन मुंबई महाराष्ट्र मिली है जिसके आधार पर पुलिस टीम रवाना हो गई फिलहाल आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहे हैं जल्दी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

गौरतलब है कि पक के बाहर हुए विवाद में पुलिस अब तक मुख्य आरोपियों को पकड़ने में नाकामयाब साबित हुई है हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version