दसवीं की छात्रा से आरोपी द्वारा छेड़छाड़ विजय नगर पुलिस ने किया मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विजय नगर थाना क्षेत्र के बर्फानी धाम में रहने वाली दसवीं की छात्रा से आरोपी द्वारा छेड़छाड़ की घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है फरियादी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को आरोपी ने छात्रा का बाजार में पीछा किया और उसे हाथ पकड़ कर घर ले जाने की कोशिश की छात्रा के विरोध के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है

जांच अधिकारी सीमा धाकड़ के अनुसार दसवीं की रहने वाली छात्रा के पिता एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी इंचार्ज का काम करते हैं वहीं आरोपी आत्माराम वर्मा का छात्रा के घर आना-जाना था वहीं आरोपी कई बार पिता के मोबाइल पर मैसेज करता था पिता अनपढ़ थे इस कारण से वह मोबाइल पर मैसेज नहीं पढ़ पाते थे और छात्रा पिता को हर मैसेज पढ़ कर बता दी थी आरोपी आत्माराम ने इसका फायदा उठाया और छात्रा से बातचीत शुरू की कई बार विरोध करने के बाद भी छात्रा का आरोपी पीछा करता रहता था शनिवार देर शाम छात्रा जब बाजार गई थी आत्माराम वर्मा ने छात्रा का पीछा कर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की वहीं पीड़िता के बयान के आधार पर आत्माराम वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करा है वहीं आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है

Exit mobile version