इंदौर में सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग कार पार्किंग से रोका तो गैरेज मालिक दंपती पर किया हमला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के ग्वालटोली इलाके में एक मामूली कहासुनी के बीच मारपीट के बाद सड़क पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि कार पार्क करने को लेकर कार सवारों से पीड़ित की कहासुनी हुई थी।

छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के पटेल ब्रिज कावेर होटल के पास की है। यहां रहने वाले अमिताभ सिरसया की शिकायत पर कार नंबर RJ30CB1702 में सवार युवको के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपियों ने विवाद के बाद मारपीट करने के दौरान अमिताभ ओर उसकी पत्नी पर पिस्टल से फायरिंग की थी।
कार हटाने को कहां तो अपशब्द कहने लगे बताया जा रहा है कि वह घर के पास ही बाइक रिपेरिंग का काम करता है। एक दिन पहले उसके यहां राजस्थान के नंबर की कार आकर रूकी। उसने कार थोडी आगे करने के लिये कहां तो उसमें सवार युवक अपशब्द कहने लगे। पीछे की सीट पर बैठे युवक ने विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान अमिताभ लट्‌ठ लेकर बाहर आ गए। विवाद के बीच दूसरी तरफ से कार से युवक उतरा ओर एकाएक दो बार पिस्टल से फायर कर दिया। इस मामले में पहले अमिताभ पत्नी को लेकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने मामूली धाराओं मे ंकारवाई कर दी। अमिताभ ने फायरिंग की बात भी कही। बाद में पीड़ित ने नजदीक लगे कैमरे के फुटेज निकाले ओर पुलिस को सौपे। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण में धाराएं भी बढ़ाई। पुलिस के मुताबिक आरोपी राजस्थान के है। जहां नंबरो के आधार पर टीम रवाना की गई है।

Exit mobile version