इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के रुकमणी नगर में एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अज्ञात व्यक्ति मिला जिसकी हालत गंभीर थी तुरंत रहवासियों की मदद से गुड्डा नामक व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया जहां उसका उपचार जारी था हालांकि इस दौरान गुड्डा की मौत हो गई जिसके बाद एरोड्रम थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लीया है।
दरअसल बुधवार पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र के निवासी दीपक द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई कि गुड्डा नामक व्यक्ति रुकमणी नगर चौराहे के पास पर गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल दाखिल किया गया हालांकि उपचार के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई इधर पुलिस को भी अब तक मृतक गुड्डा के बारे में नाम के सिवाय कोई और जानकारी नहीं मिल पाई है पुलिस ने गुड्डा को अज्ञात होने के चलते मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
