इंदौर में सिपाही पर डंडे बरसाने वाले पर पुलिस ने बरसाए डंडे और निकाला जुलूस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://timenews.today/img/2022/04/WhatsApp-Video-2022-04-10-at-20.21.36.mp4

गांधीनगर थाना के सिपाही जयप्रकाश जायसवाल को दिनेश प्रजापति नामक शख्‍स ने पीटा था।
इंदौर। गांधीनगर थाना के सिपाही जयप्रकाश जायसवाल की पीठ लाल करने वाले मजदूर दिनेश प्रजापति के हाथ पैर टूट गए है। पुलिस का दावा है घटना के बाद वह पुलिसवालों को देख कर भाग रहा था। रविवार को पुलिस ने उसकी उसी जगह पिटाई भी की जहां सिपाही को पीटा था।

एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित व्यंकटेश विहार कॉलोनी में सिपाही जयप्रकाश ओमप्रकाश जायसवाल से दिनेश का गाड़ी टकराने पर विवाद हुआ था। सिपाही ने उसे देख कर गाड़ी चलाने का बोला तो दिनेश भड़क गया और सिपाही की उसी के डंडे से पिटाई कर डाली।

घटना का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें आरोपित दिनेश सिपाही जयप्रकाश को दौड़ा दौड़ा कर पीट रहा था।रविवार को पुलिसकर्मी आरोपित को व्यंकटेश विहार कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास ले गए और जुलूस निकाला। आरोपित को उसी जगह डंडे लगाए जहां सिपाही को पीटा था।

Exit mobile version