इंदौर में सक्रिय हुआ साइलेंसर चोर गिरोह एक ही मॉडल की कारों को बना रहे निशाना

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

कारों के साइलेंसर चोरी करने वाली गैंग ने अब इंदौर कनाड़िया क्षेत्र में कारनामा किया है। यह इंदौर में दूसरा कांड है। गैंग देश के कई राज्यों में अपने कारनामे कर चुकी है। गुजरात, महाराष्ट्र में कई साइलेंस चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस पकड़ा चुकी है, लेकिन इंदौर की पुलिस इसे अब तक गंभीरता से नहीं ले रही है। यह गिरोह एक ही मॉडल की कार को ही टारगेट कर साइलेंसर चुरा लेते हैं। इस साइलेंसर से निकलने वाले धातु की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए बताई जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साइलेंसर के उपयोग और किन-किन गाड़ियों में यह विशेष तरह का साइलेंसर होता है इसकी सारी जानकारियां उपलब्ध है।

पहले भी इस बात का खुलासा किया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुफ्त का ज्ञान बांटने वालों की एक बड़ी लिस्ट है, सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियोस अपलोड होता है, जो जनता के फायदे कम और नुकसान ज्यादा बताते हैं, ऐसे ही कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साइलेंसर से निकलने वाले धातु को पिघलाकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने पर लाखों रुपए कमाने वाले ज्ञानवर्धक वीडियो के तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि यह ज्ञान वर्धक वीडियो बनाने वाले कौन है और क्या इनका ताल्लुक देश में हो रही साइलेंसर चोरी की घटनाओं से है। यह अब तक सवाल ही बना हुआ है।

खैर सोशल मीडिया की दुनिया को छोड़ भी दें तो हकीकत में गुजरात और महाराष्ट्र में पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जा चुका है, जो साइलेंसर चोरी कर रहे थे, इन गिरोहों के पास लाखों साइलेंसर पुलिस ने बरामद किए है, यह गिरोह विशेष तौर पर एक ही मॉडल की कार को निशाना बनाते हैं, इन साइलेंसर से निकलने वाली मिट्टी को पिघलने से विशेष धातु निकलती है, यह धातु अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए कीमत रखती है। इसी के लिए यह रात के अंधेरे में कारों को टारगेट बना कर उनका साइलेंसर चोरी कर लेते हैं।

इन दिनों चोरों के हाथ साइलेंसर के रूप में ‘जैकपॉट’ लग गया है। बदमाश अब कारों के साइलेंसर चुरा रहे हैं। अकेले इंदौर में बीते 10 दिन में करीबन 15 कारों के साइलेंसर चोरी हो चुके हैं। इसकी बड़ी वजह कार के साइलेंसर में लगने वाली कीमती धातुएं हैं, जो कारें चुराई जा रही हैं, उनका साइलेंसर कैटेलिटिक कंवर्टर वाला है। इसमें पैलेडियम, रोडियम और प्लेटिनम जैसी कई कीमती धातु रहती हैं। पावडर गलाने से चांदी बन जाती है। इंदौर में एरोड्रम पुलिस ने यश, धर्मेंद्र व हेतल की शिकायत पर केस दर्ज किया था। ये सभी रतनबाग कॉलोनी निवासी हैं और इनके पास एक ही मॉडल की कार है। कार स्टार्ट की तो तेज आवाज हुई। चेक किया तो पता चला कि साइलेंसर चोरी हो गया। इससे पहले विजयनगर, खजराना, अन्नपूर्णा इलाके में भी एक ही मॉडल की कार के साइलेंसर चोरी हो चुके है। वही अब इस गिरोह का टारगेट कनाडिया थाना क्षेत्र बन गया है। यहां शिव शक्ति नगर निवासी क्रांति उज्जैनी और सर्व संपन्न नगर के अमित गुप्ता की इको कार का साइलेंसर चोरी हुआ है, जिसकी शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई है।

- Advertisement -
Exit mobile version