इंदौर में शुक्रवार शाम सुपर स्टार एवं सोशल वर्कर सोनू सूद ने की हायब्रिड टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम की लॉन्चिंग

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इन्दोर के केसरबाग रोड स्थित चमेली देवी स्कूल में 18वा ‘एनुअल डे प्रोग्राम -फीनिक्स’ का शानदार आयोजन सुपर सिने स्टार एवं सोशल वर्कर सोनू सूद और गेस्ट ऑफ़ ऑनर पुरुषोत्तम अग्रवाल की उपस्थिति में शुक्रवार को हुआ। ‘फिनिक्स’ की अवधारणा ‘हार न मानना’ या सदा बने रहने का भाव पर कार्यक्रम की रचना करने को आमंत्रितों द्वारा सराहा गया |
चमेली देवी पब्लिक स्कूल के नर्सरी से कक्षा 2 तक के प्री प्रायमरी सेक्शन के विद्यार्थियों हेतु आयोजित वार्षिकोत्सव में छोटे छोटे बच्चों की प्रतिभा देखते ही बन रही थी , इस दौरान देश के पहले एडवांसमेंट प्रोग्राम ‘हायब्रिड टीचर्स ट्रेनिंग’ की लॉन्चिंग भी की गयी। ‘‘हायब्रिड टीचर्स ट्रेनिंग‘‘ का पहला सब्सक्रिप्शन सोनू सूद को दिया गया | हायब्रिड टीचर्स ट्रेनिंग के बारे में बताया कि ग्रुप ने स्वयं का सैटेलाइट स्थापित किया है और इस ऑनलाइन प्रोग्राम को सुदूर गॉंवों में पहुँचाया जाएगा | रील में ही नहीं रियल में भी हीरो है सोनू सूद इसी के साथ सोनू सूद स्कूली बच्चो के साथ जमकर डांस करते नजर आए ।

टीचर्स द्वारा मरोडे गए कान से मिली सही दिशा ! सोनू सूद ने बताया कि मैं इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर हुँ, मुंबई आ गया था , वहां रिजेक्शन मिला,कई फिल्में की, फिर नाम बना, और फिर पूरी दुनिया जानने लगी। कोरोना के समय में अन्जान लोगों के साथ जुड़ा तब अहमियत मालूम पड़ी दुआओं से बड़ी दुनिया में कोई चीज नहीं | उम्मीद और कोशिश जारी रखें| सूद ने कहा ‘कभी अपनी मुट्ठी खोल के देख,जो मुश्किल में साथ खड़ा वो ही सबसे बड़ा’,’दुश्मन के छक्के छुड़ा दे हम इंडिया वाले ‘पर ‘सोनू सूद’ ने बच्चों के साथ स्टेज पर परफार्मेंस दी | बच्चो ने कई शानदार कार्यक्रम पेश किए। विद्यार्थियों ने नृत्य और नाट्य मंचन कर अपनी प्रतिभा की शानदार प्रस्तुति दी।इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी और नाट्य मंचन कर अपनी अभिनय प्रतिभा से मुख्य अतिथि को प्रभावित किया। बच्चों ने देश के विभिन्न प्रांतो के लोकनृत्यों पर तन्मयता से नृत्य का प्रदर्शन किया। नर्सरी गर्ल्स द्वारा ‘‘डियर जिंदगी’ डांस प्रस्तुत किया गया| नर्सरी 30 बॉयस द्वारा ‘लव यू लाइफ’ पर नृत्य प्रस्तुत किया |

Exit mobile version