.यातायात में इंदौर शहर को नंबर वन बनाने के लिए वाहन चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है जिसको लेकर पुलिस अवेयरनेस अभियान चला रही है इसी कड़ी में इंदौर के रीगल तिराहा स्थित आज एडिशनल कमिश्नर राजेश हिंगणकर सहित यातायात पुलिस के तमाम अधिकारियों ने लोगों से हेलमेट पहनने के लिए अपील की और जिन वाहन चालकों ने हेलमेट पहन रखे थे उन्हें मोमेंटम और गुलाब की कली देकर उनका सम्मान किया। वहीं यातायात पुलिस के कई जवानों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थी जिसमें हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता स्लोगन भी लिखे हुए थे
दरअसल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश हिंगणकर ने बताया कि हेलमेट जान के लिए बहुत जरूरी है यदि हेलमेट पहने हैं और एक्सीडेंट होता है तो इससे बचाव होता है और गम्भीर होने के चांसेस नहीं रहते हैं ,,यातायात पुलिस द्वारा लगातार इंदौर शहर में अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर आज इंदौर के सबसे व्यस्ततम रीगल तिराहे पर लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया गया फिलहाल अभियान के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने के लिए समझाइश दी जा रही है और आने वाले दिनों में हेलमेट को लेकर सख्ती भी दिखाई जाएगी
