इंदौर में मोबाइल चोरी के शक में तालीबानी सजा,पहले पीटा फिर गाड़ी से पैर बांधकर घसीटा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश मैं सबसे बड़ी चोइथराम सब्जी मंडी में दो नाबालिग युवक के साथ तालिबानी अंदाज में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिस पर से वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

दरअसल राजेंद्र नगर अंतर्गत आने वाली चोइथराम सब्जी मंडी में काट कूट के रहने वाले दो नाबालिग युवक संधिग्त स्थिति में घूम रहे थे कि तभी बताया जा रहा है कि वह एक वाहन से कुछ सामान निकाल रहे थे कि तभी गाड़ी के ड्राइवर ने उन्हें वाहन से पैसे निकालते हुए देख लिया और दोनों युवकों को वहां पर खड़े अन्य गाड़ी संचालकों ने बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी है तो वहीं जब वायरल वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस तक पहुंचा और फिर पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों युवकों को थाने लाया गया है और उनके कया अनुसार ड्राइवरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा रहा है तो वही यदि ड्राइवर भी इन नाबालिगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा सकते हैं फिलहाल पुलिस पूरे ही मामले में जांच में जुटी है तो वहीं घायल युवकों काम मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है

Exit mobile version