
मेवात के गैंग की तर्ज पर एटीएम से छेड़छाड़ करने वाले गैंग ने इंदौर में बैंक आफ बड़ौदा को लाखों रुपये की चपत लगा दी और बैंक को भनक ही नहीं लगी। करीब 20 एटीएम से रुपये उड़ाने की जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच तक इसकी शिकायत पहुंची। क्राइम ब्रांच ने एक आरोपित को देवास से पकड़ लिया है। हालांकि मुख्य आरोपित अभी फरार है।
डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, बैंक के प्रतिनिधि गौरव काशीराम ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि इंदौर में एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ कर रहा है। बदमाश पलासिया सहित विभन्न क्षेत्रों के एटीएम से लाखों रुपये उड़ा चुके हैं। मंगलवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व बैंक डाटा के आधार पर आरोपित पंकज रावत निवासी सिखखेड़ी देवास को पकड़ा। उसने पूछताछ में अंकित और रवि का नाम कुबूला है। आरोपित रवि व अंकित ने पंकज के एटीएम कार्ड का उपयोग किया था। आरोपित पहले खुद रुपये निकालने के बहाने एटीएम में जाकर मशीन से छेड़छाड़ कर देते थे। दूसरा ग्राहक रुपये निकालने की प्रक्रिया तो पूरी कर लेता था लेकिन रुपये बाहर नहीं आते थे। दूर से नजर रख रहे अंकित व रवि मशीन में अटके रुपये निकाल लेते
