इंदौर में लगातर लव जिहाद के मामले सामने आ रहे है, ऐसा ही तुकोगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सामने आया। यहां मोईन खान नाम युवक नाम बदल कर हिंदू लड़की को आपने प्रेम जाल में फसा कर अश्लील हरकत कर रहा था, जिसकी सूचना पर हिंदू संगठनों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वही युवती के परिजनों को पूरे मामले की सूचना दे दी गई हैं।
दरअसल प्रदेश के विभिन्न राज्यों में हिंदू संगठन द्वारा लव जिहाद और हिंदू लड़कियों की रक्षा को लेकर निगरानी और कड़े कदम उठाएं जा रहे है। जिसके चलते लगातार हिंदू युवतियों को बहला फुसला कर, अपनी पहचान छुपकर धोखे में रखकर प्रेम जाल में फसाने वाले गैर हिन्दू युवकों को पकड़ा जा रहा है। इसी के चलते इंदौर में बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि पूर्वी क्षेत्र में रहने वाली एक हिंदू परिवार की लड़की को मुस्लिम युवक द्वारा प्रेम जाल में फंसा कर नाम बदलते हुए उसके साथ ट्रेजर आइलैंड में गलत हरकत को अंजाम दे रहा है, सूचना के आधार पर सैकड़ों बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वही हिंदू लड़की के परिजनों को भी पूरे मामले से अवगत कराया गया है। इधर पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।
