इंदौर में बदमाशों द्वारा अवैध वसूली की वारदात करना आम बात हो चुकी है। इस बार द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की एक शराब दुकान पर बदमाशों ने अवैध वसूली के चलते तोड़फोड़ कर दी,जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार फरियादी आशीष शर्मा द्वारा बताया गया कि देर रात उसकी शराब की दुकान पर क्षेत्र के दो कुख्यात बदमाश शुभम नेपाली और दीपक जाधव अवैध वसूली के लिए आए थे, बदमाश अक्सर शराब पीने के लिए उसकी दुकान पर आते हैं, लेकिन बीती रात बदमाश मुफ्त में शराब मांग रहे थे, फरियादी आशीष शर्मा ने शराब देने से इंकार कर दिया तो बदमाशों ने उससे रुपए की मांग की और नहीं देने पर शराब दुकान में तोड़फोड़ कर दी, जिसके बाद फरियादी ने पुलिस की शरण ली है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर चुकी है।
