मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों महिलाओं के साथ उनके परिचितों द्वारा किए जाने वाले अत्याचार और ज्यादतियों के मामले बढ़ते जा रहे हैँ। दो थाना क्षेत्रों में युवतियों ने दुष्कर्म के केस दर्ज कराए हैं। आरोपी परिचित हैं और पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिए हैं।
शिवशक्ति नगर में रहने वाले युवक का 23 साल की युवती से परिचय था। उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में विवाद होने पर उसकी पिटाई कर दी। घायल युवती ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। भंवरकुआं पुलिस थाने में 18 साल की पीड़िता ने जयपुर के वैशाली नगर में रहने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे जयपुर के संस्कार होटल में जबरन ले गया था। वहां कमरे बंद कर दिया उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
