विजय नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले 2 वर्षीय मासूम की खेलते खेलते रेलिंग से गिर पड़ा परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले राजवीर जाटव का पुत्र आर्यन उम्र 2 वर्ष अपने माता पिता के साथ खेल रहा था उसी दौरान माता-पिता कुछ काम में लग जाए उसे दौरान आर्यन खेलते खेलते रेलिंग के पास आ गया जहां से वह गिर पड़ा जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी रात्रि में मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है।
