इंदौर में दंपति के साथ सड़क हादसा पति के साथ इलाज के लिए जा रही महिला की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

देवास से पीथमपुर पति के इलाज के लिए जा रहे, दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दंपति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। वही पति का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने महिला की मौत पर मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर लसूड़िया थाना क्षेत्र के बाईपास पर देर रात अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल से जा रहे दंपति को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों ही दंपत्ति गंभीर घायल हो गए तुरंत 108 की मदद से दंपत्ति को एम वाय अस्पताल इलाज के लिए लाया गया जहां उपचार के दौरान महिला राधाबाई की मौत हो गई है। परिजनों और पुलिस के मुताबिक राधा बाई अपने पति के इलाज के लिए देवास से पीतमपुर जा रही थी, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति गंभीर रूप से घायल हो गया है, तो वहीं पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Exit mobile version