देश की सेवा करने का जज्बा कड़कड़ाती ठंड मे बीएसएफ की भर्ती में आए दूर दूर से यूवा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। कड़ाके ठंड में देशभक्ति का जज्बा और देश सेवा करने के लिए भिंड,ग्वालियर, जबलपुर, सागर सहित कई प्रान्तों के युवा इंदौर में एकत्रित हुए। माना जाए तो बीएसएफ मेंं भर्ती होने के लिए ये युवा आए है। यह नजारा छावनी स्थित जगदाले कॉलेज के बाहर का है। सड़क किनारे फुटपाथ पर ही इन युवाओं ने अपना बिस्तरा लगा लिया है। कई युवक हाथों में किताब, कापियां लिए नजर आऐ। वे भर्ती के लिए पढाई कर रहे थे। जब पुछा कि किस लिए आए हो तो सीधा सा जबाव दिया भर्ती होने आए है।कल सुबह यही पर भर्ती होनी है।इसलिए यही पर सड़क किनारे ही ठहर गए। घर से लाया खाना खा लिया। कुछ लोग होटल से खाना खाकर आए है। फिजिकल की तैयारी तो पूरी है।लिखित के लिए और पढ रहे है। कैसे भी हो देश की सेवा करने का एक मौका मिल जाए बस। इसी जज्बे के साथ सैकड़ों युवा यहा पर नजर आए।

Exit mobile version