जरूरतमंद दिव्यांग लोगों को निशुल्क कृत्रिम अंग व अन्य मशीनें निशुल्क वितरण करने को लेकर इंदौर में होगा आयोजन, OSD रजिस्ट्रार नवीन पाराशर ने हाईकोर्ट में दी जानकारी।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मध्यप्रदेश के जबलपुर के निर्देश के मुताबिक उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में श्री महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर और इंदौर के एमवाय अस्पताल के बीच एक MOU साइन हुआ है, जिसके अंतर्गत एमवाय ने ट्रस्ट को करीब 3 हजार स्क्वेयर फीट स्थान मुहैया कराया गया है, जिसमे प्रशासन के सहयोग के उक्त स्थान का निविनिकरण कार्य करवाया जा रहा है। एमवाई अस्पताल में इस स्थान पर दिव्यांग लोगों के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे इसको लेकर यहां स्थाई सेंटर भी बनाया जा रहा है जिसके लिए तीन दिवसीय जागरूकता शिविर 20 नवंबर से शुरू होने जा रहा है जिसमें जरूरतमंद लोगों को निशुल्क हाथ पैर के पंजे सहित अन्य कृतिम अंग नि शुल्क जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे। होने वाले आयोजन में तमाम प्रशासनिक अधिकारी और न्यायालय के कई सम्माननीय अधिवक्ताओं और न्यायधीश आयोजन में मौजूद रहेंगे। इंदौर उच्च न्यायालय परिसर में जानकारी देते हुए OSD रजिस्ट्रार श्री नवीन पाराशर ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है वहीं उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी दिव्यांग को कृतिम अंग, ट्राइसिकल, व्हील चेयर, ईयर मशीन आदि की आवश्यकता है तो वह तुरंत एमवाय अस्पताल में संपर्क करें, ताकि जरूरत मंद इंसान को मदद मिल सके
