वाहन चोरी मामले में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

वर्ष 2019 से चार पहिया वाहन चोरी के मामले में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार गुजरात और राजस्थान में काट रहा था फरारी।

इंदौर हीरा नगर थाना पुलिस ने 2019 में चार पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 16 चार पहिया वाहन बरामद किए थे जहाँ गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया था वहीं आरोपी गिरोह का एक आरोपी तौसीफ शाह घटना दिनांक से फरार चल रहा था जहाँ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी तौसीफ को खजराना से गिरफ्तार किया आरोपी तौसीफ राजस्थान और गुजरात में रहकर फरारी काट रहा था और उसी के खिलाफ 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था फ़िलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version