इंदौर में खालसा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

अंतरराष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट t-20 का आगाज इंदौर के खालसा स्टेडियम में शुरू हुआ, जहां केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऑस्ट्रेलिया व इंडिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से परिचय लिया और दोनों ही टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी ।

वही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट टूर्नामेंट में इंदौर की ऐतिहासिक धरती पर खिलाड़ियों को अपने हुनर दिखाने का एक अवसर मिल रहा है और एक रोमांचक दृश्य हमारे क्रिकेट प्रेमियों को देखने को मिल रहा है,,दरअसल उन्होंने ने कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड इंडिया संस्था जब स्थापित हुई थी उस समय मेरे पूज्य पिताजी ने खिलाड़ियों को बहुत ही प्रोत्साहन दीया और जॉर्ज अब्राहम के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर काम किया मैं मानता हूं कि आज एक विश्व स्तरीय रूप इस टूर्नामेंट ने लिया है आज इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतरराष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेट मैच आयोजित हुआ है जिसके लिए दोनों टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस प्रतियोगिता से नई हुनर भी उभर के सामने आएगी,,इस दौरान बड़ी संख्या में खालसा स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे और इस क्रिकेट का आनंद लिया। वही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस टूर्नामेंट का इंदौर वासी नहीं बल्कि देशभर और अंतरराष्ट्रीय जगत के दर्शक इस का आनंद ले रहे है, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हर चीज को आप पैसे की तुलना के आधार पर ना देखें स्पोर्ट्स एक ऐसी जगह है जहां पैसे का कोई मोल नहीं होना चाहिए खेल में केवल स्प्रिट की मान्यता होनी चाहिए और यही एक सीख खेल के मैदान से ले जाना चाहते हैं उन्होंने कहा कि पैसा और हुनर का संगम नहीं करना चाहिए हुनर को हमें आगे बढ़ाना चाहिए और यही हमारी प्रतिज्ञा है साथ ही जो भी कठिनाइयों का सामना हमारी टीम कर रही है उसका समाधान हम सभी मिलकर करेंगे।

Exit mobile version