इंदौर में कार ने छठी के छात्र और बस ने कारोबारी को मारी टक्कर, दोनों की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसूड़िया और राऊ थाना क्षेत्र में हादसे, सड़क पार करते समय कार ने छात्र को टक्कर मारी तो राऊ चौराहे पर बस ने कपड़ा कारोबारी को कुचला। धार से ट्रेनिंग के लिए इंदौर आए एक सिपाही की भी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में छठी के छात्र को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं राऊ थाना क्षेत्र में बस की टक्कर से कपड़ा कारोबारी ने दम तोड़ दिया। वहीं, धार से ट्रेनिंग के लिए इंदौर आए एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
बताया जाता है कि लसूड़िया थाना क्षेत्र के हरनासा गांव में छठी का छात्र हर्ष मकवाना सड़क पार कर रहा था। इस दौरान उसे कार ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई। लसूड़िया पुलिस मामले में जांच कर रही है। वहीं राऊ थाना क्षेत्र के राऊ चौराहे पर कपड़ा कारोबारी उदित पंवार को बस ने टक्कर मार दी थी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसके ब्रेन की सर्जरी भी हुई थी। शनिवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Exit mobile version