इंदौर क्राइम ब्रांच ने शेयर ट्रेडिंग कंपनी पर छापामार कार्रवाई करते हुए युवक युवतियों को गिरफ्तार किया है यह युवक युवती शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कराने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और उनको दोगुना मुनाफा देने का लालच देते थे असम के फरियादी की शिकायत पर पर क्राइम ब्रांच ने की है कार्रवाई।
दरअसल असम के रहने वाले फरियादी ने इंदौर क्राइम ब्रांच को शिकायत दर्ज कराई थी कि इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में बीएमएस ट्रेडिंग कंपनी के नाम से कंपनी संचालित हो रही है जो शेयर ट्रेडिंग के नाम पर इन्वेस्टमेंट कर आते हैं और इन्वेस्टमेंट होने के बाद अपना नंबर बंद कर लेते थे मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच ने टॉवर चौराहे के पास बिल्डिंग में दबिश दी जहां से 4 पुरुष और 2 महिलाएं कॉल सेंटर पर काम करते हुए मिली जिन्हें हिरासत में लिया गया एसीपी साइबर क्राइम के मुताबिक फरियादी के साथ इन्होंने ₹56 हजार की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है जिसमें और भी धोखाधड़ी के मामले के खुलासे होने की संभावना है।
