दिल्ली में आज इन रास्तों पर बंद रहेगी आवाजाही, शाम चार बजे तक लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दिल्ली की यातायात व्यवस्था में बुधवार को फिर से बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि सुबह 10 से शाम चार बजे तक दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मानसिंह रोड पर वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं मिलेगी। लोगों से इन रास्तों पर न जाने का आग्रह किया गया है। विशेष यातायात व्यवस्था के कारण ये बदलाव किए गए हैं।

बता दें कि अग्निपथ योजना को लेकर लगातार चल रहे प्रदर्शनों के कारण एहतियातन इन सड़कों को बंद किया गया है। इससे पहले सोमवार को प्रदर्शन और बंद के आह्वान पर दिल्ली में सड़कों पर चल रहे वाहनों की स्थिति बदतर हो गई थी। दिल्ली के अंदर और सीमाओं पर घंटों लंबा जाम लगा रहा था। नोएडा के चिल्ला बॉर्डर और गुरुग्राम को जाने वाली सड़क पर तो कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति थी।

Exit mobile version