इंदौर क्राइम ब्रांच और भोपाल क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी पत्रकार और फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच और भोपाल क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पत्रकार और पुलिसकर्मी बनकर नकबजनी की घटना को अंजाम देते थे आरोपियों से एक दर्जन नकबजनी की वारदात का खुलासा हुआ है।

दरअसल क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि इंदौर में रहने वाले दो भाई शाहरुख मंसूरी और जुबेर मंसूरी जो अपने आप को पत्रकार और पुलिसकर्मी बताते हैं सूचना की तस्दीक करने के बाद क्राइम ब्रांच द्वारा इन दोनों आरोपियों की पतारसी की गई तो दोनों भाई भोपाल में होना पाए गए इसके तहत इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा भोपाल क्राइम ब्रांच को इसकी सूचना दी गई जब भोपाल क्राइम ब्रांच में इन दोनों आरोपियों को पकड़ा और पूछताछ की तो इन्होंने एक दर्जन नकबजनी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया आरोपियों में जुबेर मंसूरी पुलिस अधिकारी की वर्दी पहन कर लोगों पर रौब झाड़ता था और इसका भाई शाहरुख मंसूरी अपने आप को पत्रकार बताता था यह दोनों भाई मिलकर भोपाल के क्षेत्रों की रेकी कर नकबजनी की वारदात को अंजाम देते थे और चोरी का माल इंदौर में लाकर बेचते थे पकड़े गए आरोपियों से लाखों रुपए का चोरी का माल और पुलिस की वर्दी प्रेस कार्ड पुलिस ने बरामद किया है फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी मामले के खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version