जिला पंचायत अध्यक्ष का 28 जुलाई को होगा फैसला  जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्त किये पीठासीन अधिकारी 

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

28 जुलाई को इंदौर जिले में ग्राम सरकार का गठन हो जाएगा, जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कलेक्टर को पीठासन अधिकारी नियुक्त किया है जबकि जनपद अध्यक्ष व सचिव के लिए अलग अलग एसडीएम को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है, जनपद के लिए 27 को  सम्मलेन होगा जबकि जिला पंचायत के लिए 28 जुलाई को सम्मलेन होगा।  

   जिला पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके है, इंदौर में जिला पंचायत के साथ ही अधिकतर जनपद पर भाजपा का कबजा है, जिला पंचायत के लिए 17 वार्डों में चुनाव हुए थे जबकि चार अलग अलग जनपद में 25 -25 वार्डों में चुनाव हुए थे, जिला पंचायत के 17 वार्ड में से 12 वार्ड पर भाजपा समर्थित चुनाव जीते है जबकि पांच पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, इसी तरह इंदौर जनपद पर अधिकतर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, जबकि सांवेर, देपालपुर, महू जनपद में भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, जिला पंचायत में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार अपने अध्यक्ष और सचिव का निर्वाचन करेंगे जबकि जनपद के सदस्य अपने अध्यक्ष और सचिव को चुनेंगे।  अध्यक्ष और सचिव के निर्वाचन के लिए निर्वाचन आयोग ने सम्मलेन की तारीख घोषित कर दी है. जनपद अध्यक्ष और सचिव के लिए 26 और 27 जुलाई को सम्मेलन होगा जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष और सचिव के लिए 28 जुलाई को सम्मलेन होगा।  

Exit mobile version