इंदौर के पास पातालपानी झरने से 150 फीट नीचे खाई में गिरा युवक, बची जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सिकंदर झरने के किनारे चल रहा था, तभी पानी से उसका पैर फिसला और वह नीचे जा गिरा। हालांकि पानी होने से उसकी जान बच गई। उसे मशक्कत के बाद निकाला और एमवाय अस्पताल भेजा गया।

पातालपानी झरने पर गुरुवार को सिकंदर नाम का व्यक्ति पैर फिसलने से गिर गया। वह झरने की करीब 150 फीट की ऊंचाई से गिरा। इसके बाद भी उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। उसके गिरते ही वहां के लोगों ने बड़गोंदा थाने की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और अन्य ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे निकाला।

जानकारी के अनुसार सिकंदर झरने के किनारे चल रहा था, तभी पानी से उसका पैर फिसला और वह नीचे जा गिरा। हालांकि पानी होने से उसकी जान बच गई। बड़गोंदा थाने से पुलिस पहुंची और स्थिति देखी। इसके बाद पुलिस और ग्रामीण प्रेम पटेल, दीपक आंजना, सोमा अंकल, धनंजय, आकाश कोहली की मदद से सिकंदर को मशक्कत के बाद निकाला और मध्य भारत अस्पताल महू रवाना किया गया। वहां से उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया।

Exit mobile version