सरकार के हुक्का मुक्त अभियान को ठेंगा दिखा रहा मिनी हुक्का (Vape)
: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नशे के खिलाफ पुलिस व प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. बीते महीनों में पुलिस ने इंदौर में कई जगहों पर नशे के अड्डों पर दबिश दी व बड़ी संख्या में मामले भी दर्ज किए गए. इसी के साथ भारी संख्या में नशीली सामाग्री भी जब्त की गई थी
परंतु इतनी सख्ती होने के बाद भी मिनी हुक्का (Vape) नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस के इस अभियान को ठेंगा दिखा रहा है इंदौर के सभी पबो में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों के हाथ में यह मिनी हुक्का देखा जा सकता है बडी संख्या में यूवक युवतियां इस मिनी हुक्के के आदि हो गए है अगर पुलिस व प्रशासन ने समय रहते सख्त कदम नहीं उठाया तो कई युवाओं को यह नशा बर्बाद करके छोड़ेगा । मिनी हुक्का इंदौर की कई पान की दुकानों पर भी चोरी-छिपे बेचा जाता है साथ ही मिनी हुक्के को बेचने के लिए पब के बाहर दलाल भी सक्रिय रहते है एक मिनी हुक्के की कीमत लगभग 5000 रु रहती है
