इंदौर के गुरुद्वारों पर इन दिनों चोरों की नजर है,यहीं वजह है की एक के बाद एक तीन गुरुद्वारे में चोरी की घटना अब तक सामने आ चुकी है। ताजा मामला दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारे का है,जहां अज्ञात बदमाश गुरुद्वारे में दर्शन के लिए गया और मौका पाते ही दानपेटी से एक लाख रुपये की राशि लेकर फरार हो गया।
राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के अमितेश नगर स्थित गुरुद्वारे में हुई चोरी का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी की शहर के दूसरे गुरुद्वारे में चोरी की घटना सामने आई है। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के आईटी पार्क से राजीव गांधी प्रतिमा के बीच स्थित दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारे में अज्ञात बदमाश ने दावा बोलकर दानपेटी से करीब एक लाख रुपये की राशि लेकर फरार हो गया। घटना नौ व दस जुलाई की रात्रि की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
