इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई दो मोबाइल स्नेचर को पुलिस ने किया गिरफ्तार लूट के एक दर्जन मोबाइल बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने मोबाइल सेटिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपियों से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूटे गए एक दर्जन मोबाइल पुलिस ने बरामद किए है।

इंदौर शहर में लगातार मोबाइल स्नेचिंग की वारदातें बढ़ती जा रही थी जिसके चलते क्राइम ब्रांच लगातार इन आरोपियों पर निगाह रखे हुए थी वही क्राइम ब्रांच पुलिस को दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है आरोपियों से लूटे गए एक दर्जन मोबाइल बरामद किए हैं आरोपियों ने छोटी ग्वालटोली आजाद नगर व राजेंद्र नगर थाना क्षेत्रों में मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था वही इन आरोपियों से और भी पूछताछ की जा रही है पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है जिसमें और भी मामलों के खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version