इंदौर एयरपोर्ट विस्तारिकरण का काम चालू होने कि कगार पर है और इस विस्तारिकरण में प्राचीन बिज़ासन माता मंदिर के मुख्य पहुँच मार्ग को भी एयरपोर्ट की भूमि में शामिल किया जायेगा, जिससे मंदिर तक का पहुँच मार्ग एयरपोर्ट के पास से बंद हो जायेगा ।
इसी कड़ी में क्षेत्रिय पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व लोकसभा अध्यक्षा श्रीमति सुमित्रा महाजन व इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी से बात की,
*श्री गुप्ता ने कहा की बिज़ासन माता इंदौर की कुलदेवी है व मंदिर सन् 1760 से यहा बसा हुआ है, सारे शुभ कार्यों की शुरुआत मां बिजासन की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेकर ही की जाती है। *
हमे इन्दौर एयरपोर्ट का विकास तो करना है, साथ-साथ शहर की धार्मिक भावनाओं का सम्मान व सनातनी धरोहरों को भी बचाना भी होगा ।
गुप्ता ने श्री सिंधिया व अन्य नेताओं से मांग की कि एयरपोर्ट विस्तारिकरण हेतु मिली भूमि के अंतिम छोर पर पहले बिज़ासन माता मंदिर जाने का एक मुख्य नया मार्ग बनाया जावे व उसके पश्चयात् इस रोड़ को बंद किया जावे ।
उन्होंने कहा कि इस नए रास्ते के बनने से श्रद्धालुओं व बुजुर्गों को मंदिर पहुंचने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होगी ।
इसी प्रकार उन्होंने कहा कि बिजासन माता मंदिर का दूसरा रास्ता जिससे नीचे उतरा जाता हैं, उस मार्ग को भी चौड़ा किया जाना अतिआवश्यक है ।
जिस पर श्री सिंधिया के आश्वासन दिया दीपावली पर्व होते ही इस मुद्दे का निराकरण निश्चित रूप से किया जायेगा ।
