वेतन वृद्धि और बोनस सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा उषा कार्यकर्ताओं ने जहा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, तो वही इंदौर में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने आज जिला स्वास्थ्य कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा।
.मिशन संचालक के निर्णय को लागू कर आशाओं को 10 हजार एवं पर्यवेक्षकों को 15 हजार वेतन करने की मांग सहित बोनस को लेकर आशा उषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के तत्वाधान में आशा उषा कार्यकर्ताओं ने इंदौर के जिला स्वास्थ्य कार्यालय के सामने आज जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। जहां आशा उषा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम सी एम एच ओ डॉ बीएस सेतिया को एक ज्ञापन सौंपा और कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आगामी 14 से 19 नवंबर 2022 तक सप्ताह की प्रदेश व्यापी हड़ताल की जाएगी, जिससे स्वास्थ्य संबंधित सहित कई तरह की सेवाएं प्रभावित हो सकती है।
