आयुक्त द्वारा समयावधि प्रकरणो की समीक्षा बैठक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर, दिनांक 19 अक्टुबर 2022। आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा समयाविध प्रकरणो के तहत सीएम हेल्प लाईन व मेयर हेल्पलाईन, इंदौर 311 एप पर लंबित शिकायतो तथा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के संबंध में सीटी बस आफिस में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में समस्त अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख, उपायुक्त, झोनल अधिकारी व अन्य उपस्थित थे

आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा समयावधि प्रकरणो की समीक्षा के दौरान भवन अनुज्ञा शाखा, जलप्रदाय, सीवरेज, विद्युत विभाग की प्राप्त शिकायत के झोनवार समीक्षा की गई तथा समीक्षा के दौरान जलप्रदाय से संबंधित गंदे पानी की समस्या तथा पानी नही आने की समस्याओ को दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए, आगामी 2 दिवस में प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार से डेªनेज व सीवरेज चौक होने की समस्या का निराकरण प्राथमिकता से समय सीमा में करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही सीएम हेल्प लाईन व मेयर हेल्पलाईन, इंदौर 311 एप पर लंबित शिकायतो का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये गये

इसके साथ ही आयुक्त द्वारा आगामी भारतीय अप्रवासी सम्मेलन को दृष्टिगत रखते हुए, शहर के मुख्य रोड, चौराहो आदि के सौन्दर्यीकरण तथा पेचवर्क, पेव्हर ब्लॉक लगाना, चेम्बर रिपेअर, यातायात की मार्किंग, संकेतक व्यवस्थित करने, उद्यान सौन्दर्यीकरण, ग्रीन बेल्ट, डिवाईडर, वॉल पेटिंग के साथ ही ऐसे कार्यो को चिंहाकित करके लिस्ट बना ले तथा 30 नवम्बर तक संपूर्ण कार्य करने के भी निर्देश दिये गये।

Exit mobile version