आर्थिक राजधानी इंदौर में अब नाइट कल्चर को लेकर कई विरोध सामने नजर आ रहे

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के सपनों का शहर इंदौर जहां इकोनामी को बढ़ावा देने के लिए नाइट आउट शुरू किया गया था जहां आईआईटी और आईआईएम कॉल सेंटर में काम करने वाले तमाम कर्मचारी और स्टॉप सुविधाओं को देखते हुए रात्रि दुकानों को खोलने के आदेश जारी किए थे लेकिन कुछ असामाजिक तत्व द्वारा शहर का माहौल खराब किया जा रहा है इसको लेकर अप पुलिस सख्ती से सड़कों पर नजर आ रही है ऐसे असामाजिक तत्व पर कार्यवाही सख्त दिखाई दे रही है।

आर्थिक राजधानी इंदौर में अब नाइट कल्चर को लेकर कई विरोध सामने नजर आ रहे हैं हाल ही में कुछ ऐसे वीडियो सामने आए जो असामाजिक तत्वों और नाइटआउट के नाम पर शहर में दाग लगा रहे हैं ऐसे में एक और मंत्री उषा ठाकुर ने जहां नाइट कल्चर को लेकर विरोध जाहिर किया है वहीं दूसरी ओर अब जहां मुख्यमंत्री और सांसद शंकर लालवानी ने इस नाइट कल्चर को लेकर शहर में इकोनामी की तरह बढ़ाना चाहते थे वहीं दूसरी ओर शहर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम भी लागू है इसके बावजूद शहर में असामाजिक तत्व शहर की आबोहवा को खराब कर रहे हैं वही अब पुलिस ने अभियान के रूप में लेकर नाइट कल्चर में बिना परमिशन चलने वाली दुकानें भीड़भाड़ वाले इलाकों में असामाजिक तत्व को खड़े होकर छेड़छाड़ मारपीट ऐसी घटनाएं ना हो उसको लेकर खड़ा रुख अपना रही है और पुलिस देर रात तक सड़कों पर सख्त नजर आ रही है वहीं ड्रिंकिंग ड्राइव से लेकर और धमकियों पर भी पुलिस ने निगाह बनाई हुई है बीते 24 घंटे के अभियान में कई असामाजिक तत्वों की धरपकड़ की गई है वहीं बिना लाइसेंस दुकानदारों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है पुलिस एलाउंसमेंट के माध्यम से भी लगातार दुकानदारों को नियम फॉलो करने के लिए कह दी नजर आ रही है अब बिना अनुमति दुकान और असामाजिक तत्वों को भीड़भाड़ लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी साथ ही अनुमति निरस्त भी कराई दी जा सकती है।

Exit mobile version