इंदौर मे एक पति ने क्रूरता की हदें पार कर दी जहां पत्नी अपने पति की शराब छुड़वाना चाहती थी वही पति को शक हुआ कि शराब छुड़वाने के लिए पत्नी अपने पति को आयुर्वेदिक दवा खाने मे मिलाकर देने के शक पर पति ने पत्नी के बाल पकड़कर सर खोलते तेल की कढ़ाई में डाल दिया गंभीर अवस्था में झुलस जाने के बाद पत्नी की शिकायत पर पति पर हत्या का प्रयास करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
– मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के टॉवर चौराहे पर सफायर बिल्डिंग में काम करने वाले चौकीदार सुदामा हिरवे शराब पीने का आदी है कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी पत्नी पर शक था कि शराब छुड़वाने के लिए पत्नी किसी आयुर्वेदिक दवा को खाने में मिलाकर दे रही है इसी शक ने सुदामा हिरवे को हैवान बना दिया जहां खोलती तेल की कढ़ाई में पत्नी रंजना हिरवे का सर डाल दिया गंभीर रूप से झुलस जाने के बाद महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं शिकायत पर से पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का प्रयास धारा 307 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
