आत्मशुद्धि के लिए कमलनाथ के प्रबल समर्थक नरेंद्र सलूजा को गंगाजल भेजकर प्रायश्चित करने की सलाह भाजपा नेता सुमित मिश्रा ने दी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व में कमलनाथ के शामिल होने से शुरू हुआ बवाल अब बढ़ते ही जा रहा है। भाजपा नेता एवं पूर्व भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा ने आज कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा को गंगाजल भेजकर उन्हें प्रायश्चित करने की सलाह दी हैं।
मिश्रा ने कहा कि इंदौर का सिख समाज साधुवाद का पात्र है जिसने उस जगह का शुद्धिकरण किया जहा निर्दोष सिखों के हत्यारे कमलनाथ गए थे। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस घटना के बाद कांग्रेस प्रवक्ता और मेरे मित्र नरेंद्र सलूजा और कांग्रेस का समर्थन कर रहे उनके सभी (सिख कांग्रेसियों)की आत्मा उन्हें कचोट रही होगी।

मिश्रा ने कहा कि सलूजा का अंतर्मन निर्दोष सिखों के हत्यारे कमलनाथ का साथ देने के कारण आंसू बहा रहा होगा। उन्हें उनकी गलती का एहसास हो गया होगा इसलिए अब उनके तन मन और विचारों के शुद्धिकरण की जरूरत है।

मिश्रा ने कहा कि गुरु गोविंदसिंह जी और सिख गुरुओं ने हिंदू समाज की रक्षा के लिए अतुलनीय बलिदान दिए है।उन बलिदानों की साक्षी गंगा मैया है।मैं नरेंद्र सलूजा के घर गंगाजल भेजकर उनसे आग्रह करूंगा कि गंगाजल का आचमन कर खुद का शुद्धिकरण करें और राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में शामिल होने के लिए प्रायश्चित करे।

Exit mobile version