सुपर 30 फ़ेम और जाने माने गणितज्ञ आनंद कुमार और पुरुषोत्तम अग्रवाल ने किया चमेली देवी पब्लिक स्कूल के 18 वे वार्षिकोत्सव में एलबीएफ ‘कम्पलीट स्कूल बुक्स सेट’ का लॉन्च चैयरमेन अग्रवाल ने आनंद कुमार के चमेली देवी पब्लिक स्कूल पधारने के क्षण को ‘आनंदमय’ बताया
इंदौर – शहर के सु-प्रसिद्ध चमेली देवी स्कूल में 18वा एनुअल डे प्रोग्राम ‘रूद्र- अंतिम सत्य ‘ धार्मिक विषय पर आयोजित हुआ। आज आयोजित वार्षिकोत्सव में कक्षा 3 से 12 वी तक के छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया और कई शानदार कार्यक्रम पेश किए, अतिथि आनंद कुमार और अग्रवाल ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के फाउंडर चेयरमेन पुरुषोत्तम अग्रवाल ने एलबीएफ ‘कम्पलीट स्कूल बुक्स सेट’ की एक्सीलेंस सीरीज की लॉन्चिंग की।
इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जाने माने गणितज्ञ आनंद कुमार जी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि ‘यह स्कुल बुक्स सेट मैंने पढ़ा और प्रभावित हुआ हूँ।’ आपने उपस्थित पालकों को अपने बच्चों पर विश्वास बढ़ाने और दबाव कम करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन अपने बच्चों को क्वालिटी समय दीजिये, आपके बच्चे 3 से 4 वर्ष के अंदर ‘हीरा’ बनकर चमकेंगे।
श्री पुरषोत्तम अग्रवाल ने उपस्थित विद्यार्थियों और पालकों को अपने कार्यों का स्वयं अवलोकन करने का आह्वहन किया एवं छोटी से छोटी त्रुटियों को सुधार करने का मंत्र दिया। चमेली देवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नृत्य और नाट्य मंचन कर अपनी प्रतिभा की शानदार प्रस्तुति दी। प्राचार्या संगीता पोद्दार और उपप्राचार्या सुगंधा बेहरे ने आमंत्रितों का स्वागत किया।
देश भक्ति और संस्कृति के विब्भिन रंगों से सजी शाम का सभी ने खुद आनंद उठाया, बच्चों के साथ, शिक्षकों और पलकों में भी काफी उत्साह देखा गया.
अग्रवाल ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के फाउंडर चैयरमेन – पुरूषोत्तमजी अग्रवाल के नेतृत्व में विद्यालय ने सफलतापूर्वक अपने18 साल पूरे किए और हर साल नई ऊँचाइयों को छुआ है । बच्चों के सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर अग्रवाल ग्रुप ने हमेशा क्वालिटी एज्यूकेशन को अपना लक्ष्य बनाया है । वार्षिकोत्सव में बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी , शिक्षकगण और पालक उपस्थित थे।
