आजाद नगर थाना क्षेत्र में बारात में नाचने की बात पर हुआ विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आजाद नगर थाना क्षेत्र में बारात में हुए विवाद के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । फिलहाल सभी आरोपी फरार है मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्जकर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है ।

घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के विराट नगर मूसाखेड़ी की है । यह सोमवार रात एक बारात आई थी । बारात में ही नाचने की बात पर हुए विवाद में सोनू यादव पर सुमित ओर अन्य लोगो ने चाकू से हमला कर दिया । घायल को परिजन एमवाय अस्पताल लेकर पहुँचे जहा डाक्टरो ने सोनू को मृत घोषित कर दिया ।

मामले में आजाद नगर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्जकर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version