इंदौर पुलिस नशे का कारोबार करने वालों की कमर तोड़ने में लगी हुई है। पुलिस की नजरें अब शहर में अवैधानिक रूप से नशीला पदार्थ बेचने वालों पर बनी हुई है। इसी के चलते इंदौर की छतरीपुरा थाना पुलिस ने क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारी के अड्डे पर छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जप्त किया है।
दरअसल छत्रीपुरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारी टम्मा के अड्डे पर दबिश दी है। यहां आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। टम्मा और उसके साथी जहरीली शराब बना रहे थे। एसीपी एसकेएस तोमर के अनुसार मुखबिर की सूचना पर लाबरिया भेरु झोपड़पट्टी में अवैध शराब तस्कर टम्मा पति कुछ बंधिया के अड्डे पर दबिश दी। यहां से राहुल, विनोद , आकाश, ज्योति ,सुषमा टम्मा और रक्षा को पकड़ा गया । उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को जानकारी थी कि आरोपी की गैंग जहरीली शराब बनाकर इलाके में बेच रहे हैं, लोगों की जान भी जा सकती है।पुलिस टीम ने जब वहां दबिश दी तो यहां बड़ी मात्रा में महुआ लहान से भरे हुए, यूरिया और हाथ भट्टी की बनाई हुई कच्ची शराब भी मिली है।
