एक और पुलिस जेल से छूटने वाले बदमाशों पर निगरानी की बात करती है दूसरी ओर जेल से छूट गया शातिर चोर घटनाओं को अंजाम देते नजर आ रहे हैं फरियादी की शिकायत पर भले ही पुलिस ने मामला दर्ज शातिर चोर को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी से सोने चांदी के आभूषण बरामद की है।
मामला दरअसल द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के शांतिनाथ पुरी में रहने वाले फरियादी सूरज सचदेव पारिवारिक काम से बाहर गए हुए थे जब घर आकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था घर में रखे सोने चांदी के आभूषण सहित मोबाइल फोन और कुछ नगदी शातिर चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के हील शातिर चोर मंगल उर्फ मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ पकड़े गए आरोपी हाल ही में जेल से छूटा था और फिर चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा था पकड़े गए आरोपी मंगल उर्फ मनीष से चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं वहीं शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदातों के मामलों में पूछताछ की जा रही है आने वाले समय में और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
