
✓आरोपी इंदौर शहर व उसके आस-पास के क्षेत्र में करते थे चरस की तस्करी ।
✓ आरोपियों के कब्जे से 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस (कीमती करीबन 1,00,000/- रुपये) बरामद ।
✓आरोपियों ने पूछताछ में रतलाम के जावरा से चरस लाकर इंदौर में डिलीवर करना किया स्वीकार ।
इंदौर दिनांक 08 सितंबर 2022- श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर कमिश्नरेट अवैध मादक पदार्थ की अवैध रूप से खरीदी बिक्री एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के द्वारा पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ( अपराध शाखा) श्री गुरू प्रसाद पाराशर को इंदौर शहर में अवैध गतिविधियों एवं अवैध मादक पदार्थ संबंधी अपराधों की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के तारतम्य में आरोपियों पर कार्यवाही हेतु अपराध शाखा की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थ की डिलीवरी होने वाली हैं जिस पर क्राईम ब्रांच की टीम नें कार्यवाही कर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर मुताबिक योजना के आरोपी (1) वसीम उर्फ बल्ला हाजी पिता कमरुद्दीन उर्फ कम्मू नि.53 बडवाली चौकी इंदौर हाल- दाउदी नगर खजराना इंदौर एवं (2) लियाकत उर्फ शाकाल पिता स्माईल नि 37 दौलतबाग खजराना इंदौर को पकडा । आरोपियों की तलाशी लेते इनके के कब्जे से 200 ग्राम चरस (अंतर राष्ट्रीय कीमती करीबन 1,00,000/- रुपये) जप्त किया गया ।
आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करते आरोपियों नें बताया कि वह रतलाम जिले से चरस लाकर इंदौर और उसके आस-पास के क्षेत्र में डिलीवर करना स्वीकार किया । आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं उनके साथी आदि के के संबंध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।
दोनो आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा पर अपराध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
