अनाज कारोबारी को ब्लैकमेल करने वाली युवती और उसके भाई को एमआईजी पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अनाज कारोबारी को दुष्कर्म की झूठी शिकायत करने के नाम पर ब्लैक मेलिंग करने वाली युवती और उसके भाई को एमआईजी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनको पुलिस ने रिमांड पर लिया है कारोबारी ने आरोप लगाया है कि युवती ने अपने भाई के साथ मिलकर झूठी शिकायत के नाम पर ₹30 लाख रुपए ऐंठ लिए थे वही इस अपराध में कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका भी लेनदेन की सामने आ रही है जिसकी जांच पुलिस अधिकारी जांच करने में जुटे हैं

एमआइजी थाना क्षेत्र के श्रीनगर में रहने वाले अनाज कारोबारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी दोस्ती प्रिया नामक युवती से हुई थी या दोनों के बीच संबंध तो बने लेकिन संबंधों का फायदा उठाकर झूटी दुष्कर्म की रिपोर्ट करने के नाम पर कारोबारी को ब्लैकमेल किया युवती ओर उसके भाई साहिल ने डरा धमकाकर दोनों भाई-बहन आरोपियों ने कारोबारी से 30 लाख रुपए ले लिए थे पुलिस ने इसकी जांच करते हुए प्रिया और उसके भाई के खिलाफ f.i.r. पंजीबद्ध की थी जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पुलिस अधिकारी यहां जांच करने में जुटे हैं कि कारोबारी से30 लाख रुपए लिया गया है उसकी सत्यता कितनी है वहीं थाने के पुलिसकर्मियों पर भी पैसे लेने के आरोप लगे हैं कि जांच पुलिस के अधिकारी कर रहे हैं

Exit mobile version