सिविक मैनेजमेंट ऑफ टूरिस्ट डेस्टिनेशन के क्षेत्र में भी छाया इंदौर मिलेगा सर्वश्रेष्ठ शहर का अवार्ड.

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

देश के सबसे स्वच्छ शहर को अब एक ओर सौगात मिलने जा रही है जी हां हम बात कर रहे है इंदौर की जिसे अब सिविक मैनेजमेंट ऑफ टूरिस्ट डेस्टिनेशन के क्षेत्र में भी छाया इंदौर मिलेगा सर्वश्रेष्ठ शहर का अवार्ड

इंदौर शहर के खाते में फिर एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी है…इंदौर ने सिविक टूरिज्म मैनेजमेंट के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ शहर होने का खिताब हासिल किया है..इंदौर को यह अवार्ड पर्यटन स्थल की समग्र स्वच्छता,अपशिष्ट प्रबंधन,प्रथाओं,रियूज,रिसाइकिल, स्थानीय समुदायों का समन्वय,उद्यमिता को प्रोत्साहन,पर्यावरण के रखरखाव और सुरक्षा जैसे मापदंडों पर खरा उतरने के लिए दिया गया है…निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय शहर की जनता को दिया है,साथ ही साथ यह भी बताया कि 27,सितंबर को दिल्ली में एक गरिमामय आयोजन के जरिए इंदौर को इस अवार्ड से नवाजा जाएगा

Exit mobile version