अकाउंटेंट के खाते से 55 हजार रुपये साफ, शातिर अपराधी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

एरोड्रम इलाके में रहने वाले एक अकाउंटेंट के साथ ऑनलाइन ठगी की वारदात हुई है। भांजी के मोबाइल को उन्होंने रिचार्ज करवाया था। उसमें तकनीकी दिक्कत आई जिसके बाद उन्होंने ऑनलाइन कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया था । उसी दौरान बदमाश ने उनके खाते से ₹55000 निकाल लिया । पुलिस ने अनुसार संपर्क जिस नंबर से हुआ है, वह कोलकाता का है । एरोड्रम थाने में फरियादी गणेश मौर्य पिता रामचंद्र निवासी जय भवानी नगर की शिकायत पर एक मोबाइल नंबर के धार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। गणेश मोर्य ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी भांजी का मोबाइल नंबर रिचार्ज करवाया था । उस नंबर पर इंटरनेट चलाने में दिक्कत हो रही थी। तब उनकी भांजी ने गूगल से कॉल सेंटर का नंबर निकाला, गणेश पर बात की तो आरोपी ने उन्हें मोबाइल पर एनीडेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। जिसके बाद पेटीएम एप प्रोसेस करने की बात कही उन्होंने जैसे ही प्रोसेस किया उसके बाद आरोपी ने उसे उनके अकाउंट के आखिरी के चार नंबर पूछे नंबर बताते ही उनके खाते से दो बार में 55000 रूपये कट गए ।

इधर एसीपी राजीव सिंह भदोरिया के अनुसार ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी साइबर पुलिस की मदद से लोकेशन निकाल ली गई है आरोपी कोलकाता का बताया जा रहा है जिसके लिए टीम को रवाना कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Exit mobile version