युवती को परेशान कर उसकी फेसबुक आईडी और इंस्टाग्राम में छेड़छाड़ करने वाले युवक पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद लगातार पुलिस अब सोशल मीडिया पर अपनी निगाहें बनाई हुई है वहीं दूसरी औऱ इंस्टाग्राम फेसबुक जैसी फर्जी आईडी बनाकर उस पर छेड़छाड़ करने वालों पर कार्यवाही करती नजर आ रही है ऐसी ही पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के नारायण बाग में रहने वाली पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर नरेंद्र नाम के उस पहचान वाले युवक द्वारा उसे आए दिन परेशान कर उसकी फेसबुक आईडी और इंस्टाग्राम में छेड़छाड़ की जा रही है जिसको लेकर पुलिस ने नागदा में रहने वाले नरेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर पुलिस द्वारा लगातार एडवाइजरी जारी कर फेसबुक इंस्टाग्राम और ईमेल जैसी आईडीयो के पासवर्ड को गोपनीय रखने और महत्वपूर्ण मोबाइल की जानकारियों को किसी से शेयर ना करने को लेकर एडवाइजरी लगातार जारी है कई बार हम मोबाइल पर एक क्लिक कर अपनी सारी जानकारियां शातिर साइबर क्राइम करने वालों से साझा कर लेते हैं कई बात ठगी के शिकार हो जाते हैं तो कई बार इस तरह की फेसबुक पर भी आईडिया बनाकर लोग आपत्तिजनक मैसेज करते हैं लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Exit mobile version