ग्वालियर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को लगभग 45 हजार रूपये कीमत की 22 ग्राम स्मैक सहित किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

ग्वालियर। दिनांक 21.10.2022 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थो व अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 20.10.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक व्यक्ति थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत फूलबाग मैदान के पास, बोट क्लव के सामने अवैध मादक पदार्थ बैचने के लिये ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच की टीम बनाकर मादक पदार्थ बैचने वाले तस्कर को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान से समन्वय स्थापित करते हुए क्राईम ब्रांच तथा थाना पड़ाव पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाश को पकड़ने हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेजने हेतु निर्देश किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक इन्दरगंज श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में मुखबिर की उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 20.10.2022 को थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता तथा थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक विवेक अष्ठाना के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना पड़ाव की पुलिस टीम को भेजा गया। पुलिस टीम के फूलबाग मैदान के पास, बोट क्लव के सामने पहुंचने पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा हुआ दिखा, जिसनेे पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे धरदबोचा। पकड़े गये संदिग्ध ने पूछताछ में स्वयं को पानपत्ते की गोठ, थाना माधोगंज का रहने वाला बताया। पकडे़ गये संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके जींस की पेंट की जेब से 200 रूपये नगद तथा एक सफेद रंग की पालीथिन मिली जिसमें 22 ग्राम स्मैक रखी हुई थी, जिसे विधिवत जप्त किया गया, स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 45 हजार रूपये है। पकड़े गये स्मैक तस्कर से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह स्मैक की पुड़िया बनाकर बैचा करता था। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना पड़ाव में अप0क्र0 500/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे स्मैक के संबंध मंे पूछताछ की जा रही

जप्त मशरूका:- 22 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 45 हजार रूपये तथा 200 रूपये नगद।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में क्राईम ब्रांच की टीम- सउनि जितेन्द्र शर्मा, म.प्र.आर. अर्चना कंसाना, प्र.आर. भगवती सोलंकी, आरक्षक प्रदीप यादव, भानु कुशवाह, श्याम शर्मा, शैलेन्द्र चौहान, नरवीर राणा, तथा थाना पड़ाव की टीम- उप निरी. देवेन्द्र भगोरिया, सउनि दुर्गा प्रसाद शर्मा, प्र.आर. शैलेष परमार, आरक्षक रविन्द्र कंसाना, गोपाल डण्डोतिया, आर. चालक अवधेश गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -
Exit mobile version