पर्यटन मंत्री सुश्री ठाकुर ने सिमरोल व चोरल क्षेत्र का किया सघन भ्रमण ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओ को सुना और हाथो-हाथ किया निराकरण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर 21 अक्टूबर, 2022
पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने आज महू विधानसभा क्षेत्र के सिमरोल व चोरल क्षेत्र का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओ को सुना और मौके पर ही त्वरित निराकरण किया। उन्होंने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर भी वितरित किये।


मंत्री सुश्री ठाकुर ने सिमरोल व चोरल में पहुंचकर जन-जन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका निराकरण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। चोरल के अंतर्गत पंचायत में पेयजल की समस्या का निराकरण करते हुए चार हेण्डपम्प लगाने के निर्देश दिये।


मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि महू विधानसभा क्षेत्र में तेज गति से विकास किया जा रहा है। क्षेत्र को आदर्श बनाया जायेगा। जनपद पंचायत महू को इंदौर जिले की सबसे स्वच्छ जनपद बनाये जाने के प्रयास भी होंगे। महू विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांवों के संपूर्ण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर वितरित किए
Exit mobile version