‘‘लिटिल एंजेल स्कूल’’ के छात्र-छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग एवं नशे के दुष्प्रभावों व साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
ग्वालियर। 02.12.2022। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी, भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा जिले में ‘‘नशा मुक्ति अभियान’’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्वालियर पुलिस द्वारा जिले के सार्वजनिक स्थानों, स्कूल कॉलेज तथा शैक्षणिक संस्थानों पर जाकर आमजन एवं छात्र-छात्राओं को नशे की लत से दूर रहने के लिये जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया द्वारा आज दिनांक 02.12.2022 को ग्वालियर शहर के लिटिल एंजेल स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग एवं नशे के दुष्प्रभावों व साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी भी दी गई। सेंट टेरेसा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
आज जागरूकता अभियान के अन्तर्गत ग्वालियर शहर के लिटिल एंजेल स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा कैरियर काउंसलिंग के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि उन्हे सफलता प्राप्त करने के लिये एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, तभी आपको आपकी मंजिल मिलेगी। इस अवसर पर उनके द्वारा छात्र-छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर भी देकर उनकी शंका का समाधान किया गया। ग्वालियर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नशा मुक्ति अभियान’’ की भी जानकारी दी जाकर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। उन्होने कहा कि आपको स्वयं नशे से दूर रहना चाहिए, साथ ही अपने आसपास के लोगों व परिजनों को भी इसके लिये जागरूक करना चाहिये। स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने के लिये शपथ भी दिलाई गई। वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान समय में पुलिस के समक्ष आने वाली सायबर क्राईम संबंधी शिकायतों से साझा किया। उनके द्वारा उपस्थित छात्राओं को फ्रॉड से बचाव के तरीकों से भी अवगत कराया गया। उन्होने अपने व्याख्यान के दौरान कहा कि वर्तमान आधुनिक समय में हम सभी स्मार्ट फोन का उपयोग करते है तथा सभी प्रकार के पेमेंट एवं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी हम अपने र्स्माट फोन के जरिए ही करते है। यह स्मार्ट फोन आपकी सुविधा के लिये बनाया गया है इसलिये इसका इस्तेमाल सावधानीपूर्वक और सतर्कता से करें, और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें। इस प्रकार आप खुद को साइबर अपराध का शिकार होने से बचा सकते है।
