अनवर ने अन्नू बनकर की युवती से दोस्ती,शादी के नाम पर किया रेप,फिर धर्म बदलने के लिए धमकाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

हीरानगर में गुरुवार रात बीकॉम की स्टूडेंट से धर्म छिपाकर रेप करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। सूचना पर बजरंगी यहां पहुंचे ओर जमकर हंगामा किया। स्टूडेंट के बयान के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी पर कई धाराओं में केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

इंदौर में एक बार फिर लव जिहाद की घटना सामने आई है, सदर बाजार थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद में रहने वाले आरोपी अनवर ने अन्नू बनकर पहले युवती से इंस्टग्राम पर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब आरोपी की पोल खुली तो वहां पीड़िता को धर्म परिवर्तन और शादी के लिए धमकाने लगा। घटना की जानकारी लगते ही इंदौर विभाग बजरंग दल संयोजक तन्नू शर्मा पीड़िता परिवार से मिले और कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे,जहां आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी थाने पहुंचे। यहां आरोपी अनवर को भी बजरंगी पकड़कर ले आए। इसके बाद पुलिस ने मामले में कारवाई कर सभी को शांत किया।

Exit mobile version